Sunday, July 4, 2021

लघुसूतशेखर रस

 नवसहिंता में लिखा है | 

  • स्वर्ण गिरिक (2 भाग ) (यह अमल्पित की सर्वोत्तम दवाई है ,रक्तदुष्टि ,त्वचा रोगों में काम करती है )
  • शुंठी (1 भाग )( आम का पचन करता है ,अग्नि को बढ़ाता है ,जठराग्नि को बढ़ाता है , दीपन पाचन करता है | स्त्रोतस को खोल देता है )
  • पान के पत्ते के सवरस की भावना देनी है | 
  • ताम्बूल रस की  भावना 3 दिन दी जाती है | (दीपन ,पाचन करता है,अरुचि को दूर करता है ,कफ के आवरण को निकालता है  ) 

  • यह पित्त दोष की अम्लता को कम करता है | 
  • अगर पित्त दोष का अम्ल गुण बढ़ गया है | अगर अम्ल बहुत हो गया है,खट्टापन बहुत हो गया है , 
  • काफी बार पित्त इतना बढ़ जाता है कि अगर व्यक्ति फर्श पर उल्टी करें तो पुराना कचरा जमा हुआ साफ़ हो जायेगा ,या सिक्के पर करें तो वह काला हो जायेगा | 
  • यह पित्त की अम्लता को कम करता है | 
  •  10 से 2 का समय पित्त का है | 
  • पितज शिर: शूल अर्धावभेेेदक सूर्यावर्तपितज उन्माद,. दाह,उर्ध्वग रक्तपित, मुखपाक एवं ज्वर रोगों की चिकित्सा हेतु श्रेस्ठ औषधि है लघुसूतशेखर रस।
  • इसे बनाने के लिए स्वर्ण गैरिक के सूक्ष्म चूर्ण को गौ घृत मे भ्रजन करें ꫰ भ्रजन करने के पश्चात् उसे ठंडा होने दें ꫰ शुण्ठी का सूक्ष्म चूर्ण बनाएं ꫰ उसके पश्चात् खल्व यंत्र में शुण्ठी चूर्ण व स्वर्ण गैरिक (भ्रजन किया हुआ) ꫰ उसमें नागवली स्वरस कि भावना दें लगभग 24 घण्टे तक भावना दें,जब यह सेमिसोलिड हों जाए तो उसकी वटी बनाएं अर्थात् जब पेस्ट हाथों पर चिपकना छोड़ दे तब तक उसको भावना दें और वटियां बनाने के बाद उन्हें सुखा दें।इसे सितायुक्त दूध , मधु , पानी आदि से दिया जा सकता है।


Monday, December 28, 2020

जोड़ों का दर्द | Joints Pain

 जोड़ों का दर्द 

----------------

  • ज्यादातर जोड़ों का दर्द वात के बढ़ने या ब्लड इन्फेक्शन से होता है | 
  • आयुर्वेद के अनुसार वात बढ़ने से 80 से ज्यादा रोग होते है |  घुटना दर्द ,कमर दर्द ,कंधो का दर्द ,परैलिसिस ,दांत का झड़ना ,बालों का झड़ना ,लकवा ,मुँह की बीमारियां ,


पथ्य 

---------

  • तेल मालिश जरूर करें | 
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच घी डालिये ,अब इसे धीमी आंच पर उबालें , जब यह एक चौथाई रह जाये तो पी ले | 
  • अगर दिमाग में सूखापन है जिससे गुस्सा आना , चिड़चिड़ापन होना रहता है तो नाक में भी देसी घी डाले , कमाल की नींद आएगी | 
  • एक चम्मच गिलोय पाउडर ,एक चम्मच घी और एक चौथाई सौंठ पाउडर खाने के बाद ले |  ( यूरिक एसिड ,लिवर में दिक्कत ,आमवात ,सन्धिवात ,जोड़ टेड़े होने लग गए ,वात रक्त है तो यह काम करेगा | 
  • अगर आपका पाचन अच्छा है और वायु से जोड़ों में दर्द है तो 3 -4 कली तिल के तेल मैं सेक कर इस्तेमाल करो | ज्यादातर ठण्ड में इस्तेमाल होता है | 
  • बबूल की फली का पाउडर दूध के साथ ले , जितने भी 40 + के रोग है जैसे osteoporosis , हड्डी खोखली हो जाना , हड्डियां बहुत मजबूत करता है | 
परहेज 
--------

  • दिन में न सोएं और रात को न जागें | 
  • ठंडी चीज़ों का इस्तेमाल न करें | 


आयुर्वेदिक दवाइयाँ 

----------------------

  • गोक्षुरादि गुगुलु 
  • दशमूलारिष्ट 
  • चन्दप्रभा  वटी 


पंचकर्म 

-------------

  • वस्ती - यह सब वात रोगों को दूर करता है | 




Monday, December 21, 2020

पेट ही क्यों बढ़ता है ?


 पेट ही क्यों बढ़ता है ?

  • खाना खाकर पानी पीना | 
  • पेट की मूवमेंट नहीं होती ,बाकि शरीर की होती है |  खाने से २ मिनट पहले पानी पी सकते है २ घूंट ,मध्य और अंत में भी 2 घूंट पी सकते है | 
  • जिनके शरीर में गर्मी है या पित्त बड़ा है तो 30 मिनट बाद पानी  पी सकते है | 
  • सामान्य लोगों को 1 या 1.5 घंटे बाद पी सकते है| 
  • left साइड नीचे करके सोएं ,नहीं तो तेजाब मुँह या नाक में आ सकता है , ये HCL होता है ,बहुत खतरनाक है | अलसर या अम्लपित्त हो सकता है | 
  • खाना खाकर पेट के बल सो जाना | 
  • रात को पनीर ,राजमा या भारी खाना | 
  • बिना चबाये खाना 
  • जल्दी जल्दी खाना 
  • खाना मैं क्रीम डालना | 
  • कड़ी ,आलू , परांठा खाना | 
  • रात को मिठाइयां खाना | 


Wednesday, December 9, 2020

varicose veins | वेरिकोस वैन

 केस स्टडी 

-----------


तकलीफ 

-----------

वेरिकोस वैन , डिस्क प्रॉब्लम,सेलुलितुस  (cellulitis), सर्विकल ,हाथ पैर सुन होना , खून पैरों से ऊपर (दिल तक ) नहीं आता था ( जोंक से या किसी और तरीके से निकलवाना पड़ता था ), फिर स्किन एलर्जी हो जाती थी | कमर का दर्द , आत्महत्या के विचार , नसों के गुच्छे बने हुए | 


कारण 

---------

  • शरीर में धातु की कमी थी ,जैसे ही पीरियड आते थे ये तो पित्त बढ़ने के कारण  और कम हो जाते थे | 
  • वात बढ़ा हुआ था | 

दवाईयां 
---------

  • वातकुलान्तक रस (1 गोली )
  • नवरतन रस (1 गोली )
  • बलारिष्ट (4 चम्मच ,3 समय )
  • सरस्वतारिष्ट (4 चम्मच ,3 समय )
  • स्प्रीलूना (2 समय )

  • विटामिन इ का कैप्सूल काटकर फूली हुई नसों पर लगाए ,अगर फायदा ना हो तो जोंक का तेल लगाए | 
  • रात को धन्वन्तरम कषाय ले | 
  • सुबह शाम दूध में फलाघृत लो | 

आसन 

  • हलासन (10 मिनट )


3 महीने बाद 

  • नसपाल लेप (गुनगुने पानी से ,नसों पर लगाओ )


फिर 

  • यौवनामृत चूर्ण बढ़ा दिया और फलाघृत ,नवरतन रस को छोड़कर बाकी सब बंद कर दिया | 
  • जोंक तेल में Balaswagandhadi  मिलाकर लगाने को बोला ( जोंक तेल महंगा होता है )




Friday, December 4, 2020

EPIGASTRIC PAIN | कोड़ी का दर्द | गुल्म


कारण 
--------
  • वीर्य के नाश से कोड़ी का दर्द होता है या जो खाते ही पेट के बल  लेट जाते है | 
  • खाली पेट वजन उठा लेते है | 
  • खाली पेट ताकत के कैप्सूल खा लेते है | 
  • काफी बार धरन ऊपर खींची होती है | 
  • खाने के बाद खूब पानी पी लेते है | 
  • कच्चे चावल खाने से ,कच्चा दूध पीने से ,
  • आलू ,कड़ी ,राजमा ,फ्रिज से डायरेक्ट खाना ,गरम के ऊपर से ठंडा या ठंडे के ऊपर से गरम खाना | 
इससे मंदाग्नि या अजीर्ण हो जाती है | 

अगर कब्ज है तो विरेचन कराएं 
  • पंच कर्म 
  • मृदु कर्म 
  • दूध में अरंड का तेल डालकर दे 

सावधानी 
  • कुछ दिन हल्का भोजन ले | 
  • इसमें उदान ,अपान और समान वायु को घेरो (मतलब खाने से पहले ,बीच में (हिंग्वस्टक चूर्ण घी और नींबू के साथ या चित्रकादि वटी या राजवटी , और बाद में दवाई दे )
  • अगर खाने के बीच में दवाई लेते है तो समान वायु पर काम करती है | मतलब पेट के अंदर की वायु | 
  • खाने के बाद देंगे तो उदान वायु पर काम करती है मतलब पेट के ऊपर की वायु | 
  • खाली पेट देते है तो अपान वायु पर काम करती है | 
सुकुमारन कवाथ वटी ( 650 मिलीग्राम ) (सुबह ,दोपहर ,शाम को कुमार्यासव और अभयारिष्ट के साथ ,वर्षा ऋतू और गर्मी मैं दवाई २ समय दे | )
(अगर उसे दस्त लग जाते है तो अभयरिष्ट बंद कर दो और बिलवासव दे दो और अगर खून आता है तो कुटजारिष्ट दे दो ) ,Duralabharishtam   दे दो|
खाने के बाद डकारें आने शुरू होनी चाहिए | 
लूज मोशन लग सकते है |  (अगर लूज मोशन से कमजोरी आये या टांगो में दर्द हो या  गला सूखे तो खूब सारे पानी में शहद डालकर पीओ ) 

दुग्ध अर्क (4 चम्मच ) लो (अगर दुग्ध अर्क नहीं है तो 8 चम्मच  पानी और 8 चम्मच दूध को उबाले , जब काफी हद तक पानी सुख जाये तो उसे ले लो )

नसपाल लगाए (अगर पेट सख्त रहता है ,क्रैम्प है या धरण है )

सुकुमारन कवाथ -एक गिलास पानी में एक चम्मच कवाथ डालकर सुबह खाली पेट पी लो | 
सुकुमारन कवाथ वटी -छाछ (सुबह ) और दूध(रात ) के साथ भी ले सकते हो | 

First Aid
हीरा हींग काले चने जितनी ,मुनक्का का बीज निकाल लो ,उसमे हींग दाल कर ले गरम पानी से लो या चूस लो | ये जब दर्द हो तब लेना है ,दिन में 2 बार ले सकते है | इसे 2 -3 दिन कर सकते है | 

बड्यां अर्क और गाजवान अर्क लो | सुबह शाम खाली पेट लेना है | 
शरीर की मालिश करो 
टमाटर और अदरक का सूप ( काली मिर्च ,सेंधा नमक ,गाय का घी ) शाम को 5 बजे | 5 बजे वायु प्रबल होता है तो 5 बजे ये सूप लेना है | 

Sunday, November 29, 2020

संग्रहणी , पथरी

 अगर  संग्रहणी में पथरी हो जाये और दवा भी हजम न हो तो , २ चम्मच सेब का सिरका एक कप गुनगुने पानी में पिओ | १ से १.५ महीने में  8 -9  mm की पथरी खत्म हो जाती है | 

Dharan | धरण

 धरण 


लक्षण 

---------------

Stomach ,पेट ,पेट के अंदर के अंग ,मासपेशियां और नसों का संरेखण (alignment) बिगड़ जाना ,खिंचाव पड़ जाना |

( Its kind of mechanical fault, which causes technical fault)

जैसे डकार आना ,कब्ज होना ,लूज मोशन ,वजन बढ़ या घट जाना ,पेट फड़फड़ाना ,पेट का खींचा रहना |

अगर  धरण  ज्यादा है तो मेडिकल  शब्दावली  में उसे Hypothermia कहते है | अगर कम है तो रिपोर्ट में नहीं आता |


इलाज 

-----------

अगर धरन ऊपर चढ़ी हुई है तो विरेचन करवा देते है | 

अगर निचे खीसकी हुई है तो बलकारी ,वृषय और लघु दवाई देते है | 

चुने का अर्क ,गाजयान,बादवां का अर्क दे देते है | पेट को हल्का रखते है | 


पेट के बल लेट जाएँ ,पैरों के नीचे तकिया लगा ले | अब किसी को पिंडलीआ मथने के लिए बोले ( 5 मिनट के लिए )

इसके बाद  निम्नलिखित में से कुछ भी खा सकते है | 

  • नारियल की गिरी खाएं 
  • गुड़ का हलवा 
  • केला 
  • मखन 
  • खीर 

धरण न होने के लिए खाएं | 
  • आम  (चूसने वाला + ठंडा दूध या कच्ची लस्सी ले )
  • देसी गाय का घी 
  • दही ( थोड़ा पानी मिला ले ) + और एक बून्द चुना मिला ले ( चूना पानी मैं न ले ,यह पानी मे न ले क्योंकि पानी में नहीं घुलते, कच्चे चुने को 5 मिनट पानी में भिगोकर रखें  )
  • खीर 
  • बर्फी 
  • पनीर 
  • माखन 
  • नवरत्न रस 
  • हरी मूंग की दाल 
  • मखाने  ( १ मुट्ठी )
  • सब्जा बीज ( तुक मलंगा ) - शर्बत या दही में ले | 
  • आंवला 
  • छाछ 
  • मोती पिष्टी 
  • मालिश