Wednesday, August 21, 2019

Acidity /अम्लपित्त

कुंजल क्रिया
--------------

कुंजल हर रोज़ न करें ! शुरू में 3 -4  दिन लगातार कर सकते है !फिर अगले हफ्ते 1 दिन छोड़कर करें !

फिर अगले हफ्ते 3 - 4 में एक बार ! फिर 1 5  दिन मैं एक बार !

हर्निआ , अलसर  और निमोनिआ  वालों को कुंजल नहीं करना !

अनुसरण के लिए 
  • खाली पेट एलोवेरा 
  • पानी सिप सिप करके पीओ
  • गर्मियों में लेफ्ट साइड ऊपर करके सोना होता है और सर्दियों में राइट साइड | परन्तु शुरू के 30 मिनट राइट साइड ही ऊपर होनी चाहिए | 

आहार 

  • अस्थायी रूप से कभी कभी ठंडा कच्चा दूध पी ले , इस से आराम मिल जायेगा ,परन्तु हर रोज न पिए घुटनों में दर्द हो जायेगा | 

नाश्ता 

  • सुबह पानी पीकर टहल लो !
  • नाश्ते में एक कटोरी दही में २ चम्मच  शक्कर डालकर ले ! नमक या मिर्च ना  डालें !
  • कुछ देर बाद केला या पपीता ले !केला खाली पेट चबा चबा कर खाओ | 
  • जब खाली  पेट हो तो गुलकंद मुँह मैं डालकर  चूसे !
  • नारियल पानी पिओ !
  • साबूदाने की ठंडी खीर लो | 
  • जौ का सत्तू लो | 
  • जौ का आटा शक्कर मिलाकर | 

दोपहर का खाना
------------------

ओट्स के साथ मीठी छाछ लो !

फिर 4  बजे सेब  ले सकते हो !

रात का खाना
---------------

रात को मुंग दाल की खिचड़ी ले लो !

प्रणायाम
---------

शीतली प्राणायाम

दवाई
------

  • अगर दवाई लेनी है तो १ चम्मच अवपतिक्र चूर्ण खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले पानी ,दही या छाछ के साथ  लो |
  • १०० ग्राम अवपतिकार चूरन मे २० ग्राम कामदुधा रस मिला ले ! उसे सुबह शाम खाने के ३० मिनट बाद पानी के साथ लें !दही के साथ लेने से ज्यादा ठण्ड पड़ती है | 

अपथ्य
--------

  1. मैदा 
  2. चीनी 
  3. लाल और हरी मिर्च 
  4. सब्जी में दूध या मलाई 
  5. बाहर का खाना 
  6. मसालेदार 
  7. भारी खाना 
  8. बासी खाना 
  9. चाय 
  10. कॉफ़ी 
  11. देर रात को खाना न खाएं 
  12. पेट के बल न सोये 





Sunday, August 18, 2019

Calcined mica ash /अभ्रक भस्म

अभ्रक  भस्म ज्यादातर  ज्वालामुखी  से प्राप्त होती है ! विश्व  की 80 % अभ्रक  भस्म भारत  मैं होती है ! इसका रासायनिक सूत्र  K(Mg,Fe)3ALSi3O10(F,OH)10

यह वात , पीत , कफ  तीनो को संतुलित  कर सकती है पर यह इस बात पर निर्धारित होगा की आप लेते कैसे हो ?
अभ्रक भस्म 7  पुती  से लेकर 1000  पुती  तक आती है !

अभ्रक भस्म  को जब 10 बार जड़ी बूटियों के रस में भिगोते  है और फिर आग पर जलाते है फिर उसे 10 पुती कहते है ! जब ऐसे ही  1000  बार करते है तो 1000  पुटी कहते है !

इसे निश्चंदर भी बोलते है !

पेट एवम  त्वचा  रोगों के लिए
--------------------------------
इसे कुमार्यासव (पेट के रोगों के लिए ) या खदिरारिष्ट (त्वचा के रोगों  के लिए ) के साथ 1  रती  सुबह शाम खाने के 30  मिनट बाद लो !अगर पाचन  क्षमता  ज्यादा है  तो  २ रति  भी ले सकते है !


बल बढ़ाने के लिए
--------------------

बल बढ़ाने के लिए इसे अशवगंधा  के साथ 1  रति रात को  लो !

वेरिकोस वेन्स
---------------

०. 5  रति मकरध्वज के साथ १ रति अभ्रक भस्म ले ! कफ प्रकृति  वाले शहद से लें और पित प्रकृती वाले घी  या मलाई से लें !

आँखों के लिए
--------------

१०० ग्राम हरड़  , २००  ग्राम  आंवला , ३०० ग्राम बहेड़ा लेकर कूट ले ! ये त्रिफला बन जायेगा ! इस त्रिफला के ५ ग्राम के साथ १ रति भसम ले !

रक्त अल्पता 
--------------
रक्त अल्पता मे 2  रति गिलोय  सत  के साथ १ रति भस्म खाने के आधे घंटे बाद शहद या पानी से  ले !