Wednesday, August 21, 2019

Acidity /अम्लपित्त

कुंजल क्रिया
--------------

कुंजल हर रोज़ न करें ! शुरू में 3 -4  दिन लगातार कर सकते है !फिर अगले हफ्ते 1 दिन छोड़कर करें !

फिर अगले हफ्ते 3 - 4 में एक बार ! फिर 1 5  दिन मैं एक बार !

हर्निआ , अलसर  और निमोनिआ  वालों को कुंजल नहीं करना !

अनुसरण के लिए 
  • खाली पेट एलोवेरा 
  • पानी सिप सिप करके पीओ
  • गर्मियों में लेफ्ट साइड ऊपर करके सोना होता है और सर्दियों में राइट साइड | परन्तु शुरू के 30 मिनट राइट साइड ही ऊपर होनी चाहिए | 

आहार 

  • अस्थायी रूप से कभी कभी ठंडा कच्चा दूध पी ले , इस से आराम मिल जायेगा ,परन्तु हर रोज न पिए घुटनों में दर्द हो जायेगा | 

नाश्ता 

  • सुबह पानी पीकर टहल लो !
  • नाश्ते में एक कटोरी दही में २ चम्मच  शक्कर डालकर ले ! नमक या मिर्च ना  डालें !
  • कुछ देर बाद केला या पपीता ले !केला खाली पेट चबा चबा कर खाओ | 
  • जब खाली  पेट हो तो गुलकंद मुँह मैं डालकर  चूसे !
  • नारियल पानी पिओ !
  • साबूदाने की ठंडी खीर लो | 
  • जौ का सत्तू लो | 
  • जौ का आटा शक्कर मिलाकर | 

दोपहर का खाना
------------------

ओट्स के साथ मीठी छाछ लो !

फिर 4  बजे सेब  ले सकते हो !

रात का खाना
---------------

रात को मुंग दाल की खिचड़ी ले लो !

प्रणायाम
---------

शीतली प्राणायाम

दवाई
------

  • अगर दवाई लेनी है तो १ चम्मच अवपतिक्र चूर्ण खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले पानी ,दही या छाछ के साथ  लो |
  • १०० ग्राम अवपतिकार चूरन मे २० ग्राम कामदुधा रस मिला ले ! उसे सुबह शाम खाने के ३० मिनट बाद पानी के साथ लें !दही के साथ लेने से ज्यादा ठण्ड पड़ती है | 

अपथ्य
--------

  1. मैदा 
  2. चीनी 
  3. लाल और हरी मिर्च 
  4. सब्जी में दूध या मलाई 
  5. बाहर का खाना 
  6. मसालेदार 
  7. भारी खाना 
  8. बासी खाना 
  9. चाय 
  10. कॉफ़ी 
  11. देर रात को खाना न खाएं 
  12. पेट के बल न सोये 





Sunday, August 18, 2019

Calcined mica ash /अभ्रक भस्म

अभ्रक  भस्म ज्यादातर  ज्वालामुखी  से प्राप्त होती है ! विश्व  की 80 % अभ्रक  भस्म भारत  मैं होती है ! इसका रासायनिक सूत्र  K(Mg,Fe)3ALSi3O10(F,OH)10

यह वात , पीत , कफ  तीनो को संतुलित  कर सकती है पर यह इस बात पर निर्धारित होगा की आप लेते कैसे हो ?
अभ्रक भस्म 7  पुती  से लेकर 1000  पुती  तक आती है !

अभ्रक भस्म  को जब 10 बार जड़ी बूटियों के रस में भिगोते  है और फिर आग पर जलाते है फिर उसे 10 पुती कहते है ! जब ऐसे ही  1000  बार करते है तो 1000  पुटी कहते है !

इसे निश्चंदर भी बोलते है !

पेट एवम  त्वचा  रोगों के लिए
--------------------------------
इसे कुमार्यासव (पेट के रोगों के लिए ) या खदिरारिष्ट (त्वचा के रोगों  के लिए ) के साथ 1  रती  सुबह शाम खाने के 30  मिनट बाद लो !अगर पाचन  क्षमता  ज्यादा है  तो  २ रति  भी ले सकते है !


बल बढ़ाने के लिए
--------------------

बल बढ़ाने के लिए इसे अशवगंधा  के साथ 1  रति रात को  लो !

वेरिकोस वेन्स
---------------

०. 5  रति मकरध्वज के साथ १ रति अभ्रक भस्म ले ! कफ प्रकृति  वाले शहद से लें और पित प्रकृती वाले घी  या मलाई से लें !

आँखों के लिए
--------------

१०० ग्राम हरड़  , २००  ग्राम  आंवला , ३०० ग्राम बहेड़ा लेकर कूट ले ! ये त्रिफला बन जायेगा ! इस त्रिफला के ५ ग्राम के साथ १ रति भसम ले !

रक्त अल्पता 
--------------
रक्त अल्पता मे 2  रति गिलोय  सत  के साथ १ रति भस्म खाने के आधे घंटे बाद शहद या पानी से  ले !

Friday, May 31, 2019

Children eating dust /बच्चों का मिट्टी खाना

कारण

  1. कैल्शियम  की कमी 


उपचार

  1. केले को शहद में  मसलकर  बच्चे  को खाली  पेट सुबह शाम खिलाएं ! आधा से एक केला तक बच्चे  को दे सकते है !
  2. रात को बादाम (२) पानी मैं भिगो दें और सुबह दूध  में  घोटकर बच्चे को दें !
  3. स्तनपान करवाने वाली मां खुद दूध जरूर पिए ! दूध के साथ शतावर  पाउडर भी  ले सकती है !

Tuesday, May 21, 2019

What to avoid in summer ?

अपथ्य 

  • मदिरा - मदिरा से जलन ,धातु क्षय ,सूजन , उच्च  रक्त चाप ,रख स्त्राव ,यकृत  की बीमारियां हो सकती है !
  • नमक - नमक का कम उपयोग करना चाहिए !ये उष्ण  एवं पित्तवर्धक होता है !
  • खट्टा -ये उष्ण  एवं पित्तवर्धक होता है !(नींबू ,आंवला ,अनार ,पकी हुए इमली,संतरा ,मौसमी ले सकते है )
  • तला  भुना -ये उष्ण  एवं पित्तवर्धक होता है !
  • व्यायाम -अधिक व्यायाम कमजोरी ला सकता है !
  • सम्भोग - सम्भोग काम करना चाहिए (१५ दिन मैं एक बार )
  • सीधा सूर्य का प्रकाश - सीधे सूर्य का प्रकाश नहीं लेना चाहिए ! इस से  निर्जलीकरण या  लू  हो सकती है !
  • गरम मसाला 
  • चाय, कॉफ़ी 

पथ्य

  • मीठा खाओ 
  • दूध , मखन और घी लो ! दही और छाछ का उपयोग काम करो !
  • अनाज मैं गेहूं ,मक्का और चावल का उपयोग करें !
  • सब्जी में  भिंडी ,लोकी ,कुंदरू ,पालक , फूल  गोभी,पत्ता गोभी ,बथुआ का उपयोग करें ! सहजन ,करेला,बेंगन ,मेथी ,शिमला मिर्च ,सोया बीन ,उरद ,राजमा  का उपयोग मत करो !
  • दाल में  मुंग के दाल ,मसूर के दाल ,अरहर की दाल ले सकते  है !
  • फलों मैं आम , लीची , सीता फल ,संतरा ,मौसमी, छुआरा , खजूर ,मुन्नका ले सकते है ! जामुन का उपयोग न करें !
  •  पिने मैं नारियल पानी,आम पना , खस  का शरबत ,चन्दन का शरबत ,बेल का शरबत  ले सकते है !
  • धनिया पाउडर ले सकते है !

Thursday, May 16, 2019

Diet in Cough

Diet in cough

  1. बेसन का चीला (आप अदरक और टमाटर दाल सकते है , पनीर पर काली मिर्च डाल कर ले सकते ) !साथ मैं कोई चटनी बना ले  हरी  मिर्च  और निम्बू डालकर !
  2. सब्जी डाला हुआ दलिया  ले सकते है ! उसमे खड़े मसाले जैसे काली मिर्च , लौंग  आदि  डाल  सकते है ! पानी मैं भिगोये  हुए तिल  भी डाल  सकते है !
  3. मिस्सी रोटी और साथ मैं टमाटर  की चटनी  या सूप ले सकते है !
इनके एक घंटे बाद बेसन का सिरा  ले सकते है !

आयुर्वेदिक चाय या अर्जुन के छाल  की चाय ले सकते है !

ठंडी सब्जियों जैसे घीया , टिंडा आदि मैं खड़े मसाले इस्तेमाल करो ! दालों  मैं कड़ी पत्ता डाल सकते है !

कफ मैं पुराना  घी उपयोगी है !
वात  और कफ  मैं  पुराना  अनाज उपयोगी है |

सेब को काटकर उसे गरम कड़ाई मैं डाल  दे और उसपर शहद  और नींबू  डालकर लें ! पपीता  और अंगूर भी ऐसे खा सकते है !

औषधि 

खांसी मैं निम्नलिखित औषधियां लेकर कूट ले


  • 15 ग्राम काली मिर्च
  • 15 ग्राम सौंठ
  • 15 ग्राम पिप्पली
  • 10 ग्राम गिलोय सत
  • 5  ग्राम टंकण भस्म


इन सब को कूटकर 40  पूड़ियाँ  बना ले ओर   खाने के  45 मिनट बाद शहद  के साथ लें (सुबह,दोपहर,शाम )!
सुबह और शाम को खाने के एक घंटे बाद लक्ष्मीं विलास रस  १ गोली गरम पानी के साथ ले !

या


  • तुलसी  के पत्तों का पेस्ट (5 -6  चम्मच ) 
  • अदरक जूस (1 चम्मच )
  • शहद  ( 1  चम्मच )
  • गिलोय  सत्व  (1 /4   चम्मच )
या 


सितोफलादि  चूरन 2 ग्राम शहद के साथ
पथ्य 

  • तिल  के तेल की मालिश करो !
  • धूप  लो !
  • अमृतधारा  और तिल  के तेल को मिलाकर  छाती  की मालिश करो !



अपथ्य 
अगर मोटे तोर  पर बात करें तो ठंडी तासीर वाली चीज़ें , भारी चीज़ें और पानी वाली चीज़ें निषेध है |
  • चावल 
  • राजमा 
  • उड़द 
  • खीरा 
  • आलू 
  • मूली 
  • नारियल पानी (पके हुए नारियल का पानी ले सकते है )
  • जूस 
  • दूध ( पिप्पली या हल्दी दूध मेँ डालकर  सकते है !)
  • नया  अनाज 
  • मखन 
  • तरबूज 
  • गूंद कतीरा 
  • आइस क्रीम 
  • केला 
  • मैदा 
  • बैंगन 
  • जिमीकंद 
  • तला  हुआ 
  • बाहर  का खाना 






Sunday, May 12, 2019

Gas

घरलू नुस्खा
छोटी हरड़ को देसी घी में या अरंड  के तेल में  तलकर , काला नमक लगाकर  चुसो !

चूर्ण
१. गैसहर चूरन
२. हिंग्वाष्टक  चूर्ण-

अगर तेज पेट दर्द हो रहा है तो हिंग्वस्टॉक  चूर्ण  में  एक नींबू  का रस  मिलाकर गरम पानी से  लो
अगर खाने का मन नहीं होता तो खाने के पहले निवाले के साथ निम्बू और घी डालकर लो !
अगर हजम नहीं हो रहा तो खाने से अंतिम निवाले के साथ लो !
मात्रा -
वयस्क  - १ tsp
बच्चा  - १/२ tsp
३. लवण भास्कर  चूर्ण
४. सौंफ अर्क  - छोटे बच्चों को खाली  पेट सौंफ का अर्क  दें !


अगर पेट में गैस फसी है तो क्या करें ?
  • अपान वायु ठीक से मल निकलने में मदद करती है | कोई भी चीज़ नीचे से निकलेगी वो अपान वायु से है चाहे वो मल , मूत्र , शुक्र , बच्चा होना , माहवारी हो |कुछ लोगों को पेट से गैस नही निकलती,वो अपान वायु के विकरित होने से होता है जैसे मल , मूत्र  के वेग को रोकना , पाद को रोकना
  • अमल रस या खट्टा रस लो ,अगर गैस फसी है | 
  • खाने के बीच में थोड़ा नींबू निचोड़ कर लो | 
  • सुबह या दोपहर खाने से पहले थोड़ा अनार खाने की आदत डालो | 
  • घी में हींग छोंक कर लो + 1  चुटकी  सेंधा नमक + नींबू खाने से पहले या बीच में ले  , हींग उष्ण होता है , सीधा लेने से गर्मी कर देगा , छाले कर सकता है या पेशाब मैं जलन 
  • थोड़ी से खट्टी छाछ बीच में या बाद में ले , जिनको अमल्पित है वो न ले | 


आसन

१. मंडूक आसन
२. पवन मुक्ता  आसन

अपथ्य
१.  चने के दाल
२. मसूर के दाल
३. चाय
४. कॉफ़ी
५. फुल गोभी
६. .कढ़ी
७.  उरद की दाल
१०  फ्रिज की  ठंडी  चीज़ें
११. नया अनाज मत ले
१२. Chinese खाना  मत  खाओ
13.कड़वे पदार्थ
14.तीखे पदार्थ
15.बासी 
16.डिब्बाबंद 
17.Fastfood 
18.Cold drink 
19.मटर 

पथ्य
  • शरीर  की तेल से मालिश करो !
  • मालिश नारियल के तेल, सरसों के तेल या तिल  के तेल से कर सकते है !

Friday, May 10, 2019

Ancient Mass

1 ग्राम = 1000  mg
1  रत्ती  = 121.50  mg
8  रत्ती  = 1  माशा = 972  mg
12  माशा  = 1  तोला  = 11 . 66   ग्राम
5  तोला  =  1 छँटाक = 58  ग्राम
80  तोला  = 16  छंटाक  = 1000  माशे  = 1  सेर  = 933  ग्राम