रक्त के अंदर पाए जाने वाले ऐसे कण जो चोट के दौरान खून की ब्लीडिंग रोकता है और थक्का ज़माने का काम करता है | ये हड्डियों के अंदर ( बोन मेरो ) में बनते है |
इसकी शरीर में मात्रा 150000 से 450000 per microliter of ब्लड है |
कारण
- कैंसर मैं कीमो थेरपी का दुष परिणाम
- किडनी रोग मैं डायलिसिस के कारण
- डेंगू या निमोनिया के दौरान
- लौ इम्युनिटी के कारण
- ज्यादा शराब के कारण
- खून में किसी वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण
लक्षण
- जख्मो से स्त्राव जल्दी न रुकना
- बाहर चमड़ी पर खून के थक्के जमना
- कभी ज्यादा मासिक प्रवाह या नाक से खून आना या पेशाब या मल के साथ खून आना
- हल्का या कभी ज्यादा सरदर्द
जोखिम
- शरीर के अंदर कहीं भी ब्लीडिंग हो सकती है
- शरीर के बाहर ब्लीडिंग होने पर उसे रोकना बहुत कठिन हो सकता है |
जब रोग का कारण न पता हो
- अभ्रक भस्म 100 पुटी ( 1 रती )
- मोती पिष्टी ( 1 रती )
- गिलोय सत ( 2 रती )
सेवन
द्विकाल - अधोभुक्त ( खाने के बाद ) या प्रातकाल अभुक्त ( खाली पेट )
अनुपान : शहद या मलाई से
स्वरस चिकित्सा
- गेहूं का ज्वारा 4 चम्मच
- गिलोय स्वरस 4 चम्मच
- पपीता पत्र स्वरस 4 चम्मच
- पुनर्नवा पंचाग स्वरस 4 चम्मच
सेवन
द्विकाल - प्रातकाल और सायं भुक्त ( खाली पेट ) या अधोभुक्त ( खाने के बाद )
अनुपान :सादे या गुनगुने पानी के साथ या आंवला , मौसमी या अनार के रस में
अन्य रोगों में
यदि कैंसर है तो कैंसर की जड़ी बूटी चलाएं जैसे संदपुष्पा (सदाबहार ) आदि
यदि खून भी कम हो तो पुनर्रावादि मंडूर व लोहासव ( 2 -2 गोली ) भोजन के बाद भी चलवायें
साथ मैं अगर मुख्या रोग की दवा चलाना संभव न दिखे तो कुछ दिन सुबह शाम रखकर लाभ लेकर उसको दोपहर को चला ले
पथ्य
बकरी का दूध, आँवला का मुरब्बा , अनार , मौसमी , मखान , देसी घी ,मीठी छाछ , खीर ,गिलोय ,कफवर्धक व धातुवर्धक पदार्थ ,ब्रह्मचर्य का पालन ,
रोगी की प्रकृति के अनुसार आहार विहार
अपथ्य
बासी एवं भारी भोजन , चिंता , गुस्सा, ठन्डे तामसिक पदार्थ, मैथुन ,प्रकृति के अनुसार आहार विहार का परहेज
No comments:
Post a Comment