Wednesday, November 25, 2020

वात पित त्वचा

 वात पित त्वचा 

----------------

वात  -->  वायु  + आकाश 

पित --> अग्नि  + जल 


इन दोनों में पृथ्वी तत्व नहीं होता | इस तरह की त्वचा काले और पीले रंग की होती है | इनको गर्मी और सर्दी दोनों में परेशानी होती है | त्वचा पतली होती है | 

अगर धूप में थोड़ी देर गए तो थोड़ी देर अच्छा लगा , फिर स्किन लाल हो जाती / सकती है और अगर थोड़ी देर ठण्ड मैं गए तो कुछ देर अच्छा लगा और फिर परेशान हो गए |  इस तरह की स्किन बहुत सवंदेनशील होती है | वात पित्त वालों के त्वचा के रोग बहुत जल्दी फैलते है | 


वात पित्त पर भारी है  -अगर ऐसा हो तो त्वचा सुखी ज्यादा रहेगी और थोड़ी बहुत जलन भी होगी और अगर त्वचा पर निशान पड़ेंगे तो नीले या पीले रंग के होंगे |जो ताम्र वर्ण अर्थात कॉपर रंग की होती है | 

पित वात पर भारी है -त्वचा का फटना और सुई चुभने जैसा दर्द ,अगर सूखेपन के साथ जलन भी बहुत है | 

जो त्वचा रोग बहुत जल्दी आते है और बहुत जल्दी जाते है वो वात के कारण होते है | 


मधुर रस वाली औषधियां जो त्वचा रोग पर काम करती है वो बहुत अच्छी है | 


पथ्य 

  • घी - वात पित्त नाशक है ,शीत है | यह त्वचा पर बहुत अच्छा काम करती है | 
  • नारियल - नारियल वात ,पित को बैलेंस करता है | अगर स्वदेशील त्वचा है तो नहाने से पहले नारियल तेल के मालिश करो | ( अगर धूप में बिना सनस्क्रीन के नहीं जा सकते या काले धब्बे हो जाते है या एलर्जी हो जाती है )
  • मुलेठी - त्वचा रोगो मैं बहुत उपयोगी है ,जब शरीर में कट लगने शुरू हो गए हो ,होठों पर ,पैरों पर या कहीं और ,तो मुलेठी बहुत उपयोगी है | 
  •  दूध के उत्पाद -दूध +हल्दी + घी , दूध +शतावरी ( घी के साथ )
  • कुष्मांड / सफ़ेद पेठा - घी के साथ या कुष्मांड अवलेह लो 
  • ड्राई फ्रूट्स 
    • अंजीर रात को भिगो कर सुबह खा लो और उसका पानी लो 
    • काली मुन्नका रात को भिगो कर सुबह खा लो  और उसका पानी लो 
    • चेहरे पर बादाम का तेल लगा लो अगर दाग धब्बे है या पिगमेंटेशन की दिक्कत है | 
  • मैडिटेशन या योग मुद्रा करो 

अपथ्य 

  • अगर स्वदेशील त्वचा है तो गरम मसाले मत खाओ | 
  • पंखे या ए सी  की हवा मत लो | 
  • चिंता से ये बढ़ते है ,चिंता का सीधा संभंद वायु से है और क्रोध का पित से | 

  • सध्य  विरेचन 
    • पेट साफ़ करने की दवाई देते है ,जिस से फालतू पित बाहर निकल जाता है ,वायु का क्षमन हो जाता है | 
  • स्नेहन 
    • इसमें घी पिलाते है | 
  • रक्तमोक्षण 
    • इसमें रक्त निकालते है जहाँ दिक्कत है | इसमें leech  therapy ,Cupping therapy etc can be done 

No comments:

Post a Comment