Saturday, November 7, 2020

घुटनो की ग्रीस | KNEE PAIN CURE

Medicine
  • Maharasnadi vati (1)
  • Mahayograj guggulu (1) 
  • Dhanvantarm kshayam vati (1)
  • Balaristh (4 tsp)
  • Maharasnadi kwath (4 tsp)
Take morning & evening with equal amount of Luke warm water after 30 minutes of meal

दो ताजी काली लहसुन २ चम्मच मलाई में 5 -10 मिनट घोटो , तीन दिन लगातार लो फिर 10 दिन बंद रखो | अगर ज्यादा दर्द है तो 3 दिन से ज्यादा भी लगातार ले सकते है और फिर बंद कर दो | 

रासनादि कवाथ - आधे कप पानी में 2 चम्मच उबालो ,जब ये गाड़ा हो जाये तो घुटने पर लेप (गुनगुना) लगा लो | 20 मिनट लगाने के बाद गरम पानी से धो लो | 
नहाकर तेल मालिश कर लो 

अरण्ड का तेल (50 gm)
तारपीन का तेल (50 gm) 
तिल का तेल (50 gm)
जैतून का तेल (50 gm)

रात को मालिश के बाद अजवाइन की पोटली से सिकाई करो ,अगर नहीं कर पाते हो तो पानी की बोतल से करो। 
इलेक्ट्रिक मसाज मत करो | 

परहेज 

आलू 
चावल 
इमली 
टमाटर सॉस 
कढ़ी 
उड़द 
राजमा 
सफ़ेद चना 
मटर 
चने की दाल 
चाय 
ठंडी चीज़े 

Alternate  हाइड्रो थेरपी करो 

रात को नवरत्न रस दूध के साथ ले सकते है | 

Sunday, October 25, 2020

Thyroid

दवाई 
  • 100  ग्राम  धनिया बीज 
  • 50 ग्राम कांचनार बीज 
  • 50 ग्राम छोटी कटेरी 
  • 50 ग्राम अशवगंधा की जड़ ( अगर पेशेंट पतला है )
नेपाली धनिया मिल जाये तो अच्छा है , धनिया बीज एक साल से ज्यादा पुराना हो और कीड़ा ना लगा हो | 

2 चम्मच मिश्रण को  1. 5 गिलास पानी में डालकर मिटटी के बर्तन में खुला उबालना है ,अगर ज्यादा है तो 2 बार लो | 
48 दिन तक लगातार ले | 

पंचकर्म  
  • सुबह गले पर ठंडी पटी लगाए |
मालिश 
  • गले पर नारियल  या बादाम या अखरोट तेल की मालिश करें  ( अख़रोट तेल २-४ बूंद से ज्यादा न लगाएं 
प्राणायाम 
  • टंक विद्या प्राणायाम सुबह शाम १० -१५ बार करें 
  • उसठ आसन करें 
  • भुजंग आसान 
  • उज्जयी प्राणायाम 
थाइरोइड के बिंदु दबाये | 

Fatty liver | मेधस्वी यकृत

 मेधस्वी यकृत (Fatty  liver )

ग्रेड -2 

अष्टनिधि पेय  (1. 5  गिलास पानी में एक चम्मच डालकर , मिटटी के बर्तन में खुला उबाले जब तक 1 /3  ना रह जाये और सुबह खाली पेट ले लें, अगर पीने के बाद उबकाई आये तो 10 -15 बाद नाश्ता भी कर सकते है ! )

अगर बीमारी 1 -1 . 5  साल पुरानी है तो जल्दी ठीक हो जाएगी (40 -45 दिन ) अगर  10 साल पुरानी है तो 3 महीने भी लग जाते है | 

(कोलोस्ट्रोल , फैटी लिवर , यूरिक एसिड तीनो मैं यही काढ़ा चलता है )


डिप्रेशन

  • मानसमित्रमवटकम 1  गोली  
  • ब्राह्मी वती  1 गोली 
  • ब्रहम रसायन 1 /2  चम्मच  
  • सारस्वतारिष्ट  4 चम्मच  

        10 -15 बाद में दूध ले सकते है | 


Saturday, October 17, 2020

खूनी संग्रहणी | IBS

 संग्रहणी  काफी प्रकार की होती  है 

  • वातज 
  • पित्तज 
  • कफज 


अगर  संग्रहणी मैं  खून आता है तो इसका मतलब है की आँतों मैं जख्म है | 

हो सकता है की आतें कमजोर हो गई हो 

मल त्याग के वक्त जोर लगाया हो  

खान पान की वजह से 


दवाईयां 

  • रक्तस्तम्भन  गुटिका 
  • कुटज घनवटी 
  • कुटजारिष्ट  ( 4  चम्मच )
  • बिलवासव (4  चम्मच )

ये सब दवायीं दिन में 3 बार खाने के बाद लेनी है  

  • खाली  पेट जीरे का अर्क ले ( दिन में 3 -4 बार )

खुनी संग्रहणी में गरम पानी नहीं देते | 

  • शुरू में जब ब्लीडिंग ज्यादा है तो छोटी दूधी रस ले , ये लगातार नहीं लेना , 3 दिन ले , फिर  3 दिन रोक दे | ये लगातार नहीं ले सकते ,हृदय के लिए अच्छी नहीं | 
जब ब्लीडिंग खत्म होने लगे तो छोटी दूधी रस बंद कर दे ,फिर और सही होने लगे तो रक्तस्तम्भन  गुटिका भी बंद कर दे और धीरे धीरे जैसे ही खुनी संग्रहणी ख़तम होने लगे तो कुटज घनवटी और  कुटजारिष्ट   भी बंद कर दे | और संग्रहणी की दवाई ले , जिस से आंतें मजबूत होंगी |  

  • बिल्वासव 
  • बिल्वादि गुटिका 
  • पुनर्नवा असव 
अपथ्य 
  • गरम  मसाले 
  • आँतों में जोर लगाना 
फल खाने का तरीका 
-----------------------
संग्रहणी , आतों की कमजोरी , दस्त , पेट में गर्मी में फल खाने के एक घंटे बाद ले ,
इस से एक तो खाना अच्छे से पचेगा क्योंकि खाने को गर्मी चाहिए होती है और दूसरा बाद में फल खाने से गर्मी शांत होगी और आँतों को ताकत मिलेगी 
ऐसे में 7 फल बहुत अच्छे है 
१ सेब 
२ केला 
३ अनार 
४ मौसमी 
५  नारियल पानी 
६ बेल 
७. आंवला 

सारे फल पक्के खाने है ,बेल का फल कच्चा भी ले सकते है | 


अन्य घरेलु उपाय 
--------------------

पनीर का पानी पियें | 
आटा गूंधते हुए इसका इस्तेमाल करे 
सब्जी में भी इसका उपयोग करें | 
इस से मल बंधकर आएगा और प्रोटीन की कमी भी पूरी होगी | 

Wednesday, October 7, 2020

Eyes | आखो का तिरछापन

आखो का तिरछापन और चश्मा उतारना
  1.  रात को 6 पिशोरी बादाम भिगो दो ,सुबह् छिलका उतर कर उसे 3 दाने काली मिर्च के साथ् कुट ले और इसे दुध मै उबालकर पी ले | दुध देसी गाय का ले | दुध मै उबालते हुए थोडा पानी डाल ले | 
  2. . रात को आखो मै 2 -2 बुन्द गाय का देसी घी डाले | ये सोते हुए डाले और उसके बाद eyes ना खोले | 
  3.  रात को दुध के साथ् ले अम्लकी रसायन 1/2 चम्मच सप्तामृत लोह 250 mg सारिवदि vati 250 mg शहद 1/2 चम्मच देसी गाय का देसी घी 2 चम्मच घी और शहद को बराबर नही रखना , अगर कफ़् प्रकृति है तो शहद ज्यादा लो , अगर वात या पित् प्रकृति है तो घी ज्यादा लो | 
  4.  सुबह् जलनेति करो | 
  5.  5. गाजर और आवला खाये |

Thursday, October 1, 2020

खून और प्लेटलेट्स की कमी / LThrombocytopenia / Low Platelets & Low Hemoglobin

 रक्त  के अंदर पाए जाने वाले ऐसे कण  जो चोट के दौरान खून की ब्लीडिंग रोकता  है  और थक्का ज़माने का काम करता है | ये हड्डियों के अंदर ( बोन मेरो ) में बनते है | 

इसकी शरीर में मात्रा 150000  से 450000  per microliter of  ब्लड है |


कारण 

  • कैंसर मैं कीमो थेरपी  का दुष परिणाम 
  • किडनी रोग मैं डायलिसिस के कारण 
  • डेंगू या निमोनिया के दौरान 
  • लौ इम्युनिटी के कारण 
  • ज्यादा शराब के कारण 
  • खून में किसी वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण 

लक्षण 
  • जख्मो से स्त्राव जल्दी न रुकना 
  • बाहर  चमड़ी पर खून के थक्के जमना 
  • कभी ज्यादा मासिक प्रवाह  या नाक से खून आना  या पेशाब या मल  के साथ खून आना 
  • हल्का या कभी ज्यादा सरदर्द 
जोखिम 
  • शरीर   के अंदर  कहीं भी ब्लीडिंग हो सकती है 
  • शरीर के बाहर  ब्लीडिंग होने पर उसे रोकना बहुत कठिन हो सकता है | 
जब रोग का कारण न पता हो 
  • अभ्रक भस्म  100 पुटी ( 1  रती )
  • मोती पिष्टी ( 1  रती )
  • गिलोय  सत  ( 2 रती )
सेवन 

द्विकाल  - अधोभुक्त  ( खाने के बाद )  या प्रातकाल  अभुक्त  ( खाली पेट )
अनुपान : शहद  या मलाई से 

स्वरस  चिकित्सा
  • गेहूं का ज्वारा  4  चम्मच 
  • गिलोय स्वरस  4  चम्मच 
  • पपीता पत्र स्वरस  4  चम्मच 
  • पुनर्नवा पंचाग स्वरस  4  चम्मच 
सेवन 

द्विकाल  - प्रातकाल   और सायं भुक्त  ( खाली पेट ) या अधोभुक्त  ( खाने के बाद )  
अनुपान :सादे या गुनगुने  पानी के साथ या आंवला , मौसमी या अनार के  रस में 

अन्य रोगों में 
यदि कैंसर है तो कैंसर की जड़ी बूटी चलाएं  जैसे संदपुष्पा  (सदाबहार ) आदि 
यदि  खून भी कम हो तो पुनर्रावादि मंडूर व लोहासव ( 2 -2  गोली ) भोजन के बाद भी चलवायें 

साथ मैं अगर मुख्या रोग की दवा चलाना  संभव न दिखे तो कुछ दिन सुबह शाम रखकर लाभ लेकर उसको दोपहर को चला ले 

पथ्य 
बकरी का दूध, आँवला का मुरब्बा , अनार , मौसमी , मखान , देसी घी ,मीठी  छाछ , खीर ,गिलोय ,कफवर्धक व  धातुवर्धक  पदार्थ ,ब्रह्मचर्य  का पालन ,
रोगी की प्रकृति के अनुसार आहार विहार 

अपथ्य 
बासी  एवं भारी भोजन , चिंता , गुस्सा, ठन्डे तामसिक पदार्थ, मैथुन ,प्रकृति के अनुसार आहार विहार का परहेज