Sunday, October 25, 2020

Thyroid

दवाई 
  • 100  ग्राम  धनिया बीज 
  • 50 ग्राम कांचनार बीज 
  • 50 ग्राम छोटी कटेरी 
  • 50 ग्राम अशवगंधा की जड़ ( अगर पेशेंट पतला है )
नेपाली धनिया मिल जाये तो अच्छा है , धनिया बीज एक साल से ज्यादा पुराना हो और कीड़ा ना लगा हो | 

2 चम्मच मिश्रण को  1. 5 गिलास पानी में डालकर मिटटी के बर्तन में खुला उबालना है ,अगर ज्यादा है तो 2 बार लो | 
48 दिन तक लगातार ले | 

पंचकर्म  
  • सुबह गले पर ठंडी पटी लगाए |
मालिश 
  • गले पर नारियल  या बादाम या अखरोट तेल की मालिश करें  ( अख़रोट तेल २-४ बूंद से ज्यादा न लगाएं 
प्राणायाम 
  • टंक विद्या प्राणायाम सुबह शाम १० -१५ बार करें 
  • उसठ आसन करें 
  • भुजंग आसान 
  • उज्जयी प्राणायाम 
थाइरोइड के बिंदु दबाये | 

Fatty liver | मेधस्वी यकृत

 मेधस्वी यकृत (Fatty  liver )

ग्रेड -2 

अष्टनिधि पेय  (1. 5  गिलास पानी में एक चम्मच डालकर , मिटटी के बर्तन में खुला उबाले जब तक 1 /3  ना रह जाये और सुबह खाली पेट ले लें, अगर पीने के बाद उबकाई आये तो 10 -15 बाद नाश्ता भी कर सकते है ! )

अगर बीमारी 1 -1 . 5  साल पुरानी है तो जल्दी ठीक हो जाएगी (40 -45 दिन ) अगर  10 साल पुरानी है तो 3 महीने भी लग जाते है | 

(कोलोस्ट्रोल , फैटी लिवर , यूरिक एसिड तीनो मैं यही काढ़ा चलता है )


डिप्रेशन

  • मानसमित्रमवटकम 1  गोली  
  • ब्राह्मी वती  1 गोली 
  • ब्रहम रसायन 1 /2  चम्मच  
  • सारस्वतारिष्ट  4 चम्मच  

        10 -15 बाद में दूध ले सकते है | 


Saturday, October 17, 2020

खूनी संग्रहणी | IBS

 संग्रहणी  काफी प्रकार की होती  है 

  • वातज 
  • पित्तज 
  • कफज 


अगर  संग्रहणी मैं  खून आता है तो इसका मतलब है की आँतों मैं जख्म है | 

हो सकता है की आतें कमजोर हो गई हो 

मल त्याग के वक्त जोर लगाया हो  

खान पान की वजह से 


दवाईयां 

  • रक्तस्तम्भन  गुटिका 
  • कुटज घनवटी 
  • कुटजारिष्ट  ( 4  चम्मच )
  • बिलवासव (4  चम्मच )

ये सब दवायीं दिन में 3 बार खाने के बाद लेनी है  

  • खाली  पेट जीरे का अर्क ले ( दिन में 3 -4 बार )

खुनी संग्रहणी में गरम पानी नहीं देते | 

  • शुरू में जब ब्लीडिंग ज्यादा है तो छोटी दूधी रस ले , ये लगातार नहीं लेना , 3 दिन ले , फिर  3 दिन रोक दे | ये लगातार नहीं ले सकते ,हृदय के लिए अच्छी नहीं | 
जब ब्लीडिंग खत्म होने लगे तो छोटी दूधी रस बंद कर दे ,फिर और सही होने लगे तो रक्तस्तम्भन  गुटिका भी बंद कर दे और धीरे धीरे जैसे ही खुनी संग्रहणी ख़तम होने लगे तो कुटज घनवटी और  कुटजारिष्ट   भी बंद कर दे | और संग्रहणी की दवाई ले , जिस से आंतें मजबूत होंगी |  

  • बिल्वासव 
  • बिल्वादि गुटिका 
  • पुनर्नवा असव 
अपथ्य 
  • गरम  मसाले 
  • आँतों में जोर लगाना 
फल खाने का तरीका 
-----------------------
संग्रहणी , आतों की कमजोरी , दस्त , पेट में गर्मी में फल खाने के एक घंटे बाद ले ,
इस से एक तो खाना अच्छे से पचेगा क्योंकि खाने को गर्मी चाहिए होती है और दूसरा बाद में फल खाने से गर्मी शांत होगी और आँतों को ताकत मिलेगी 
ऐसे में 7 फल बहुत अच्छे है 
१ सेब 
२ केला 
३ अनार 
४ मौसमी 
५  नारियल पानी 
६ बेल 
७. आंवला 

सारे फल पक्के खाने है ,बेल का फल कच्चा भी ले सकते है | 


अन्य घरेलु उपाय 
--------------------

पनीर का पानी पियें | 
आटा गूंधते हुए इसका इस्तेमाल करे 
सब्जी में भी इसका उपयोग करें | 
इस से मल बंधकर आएगा और प्रोटीन की कमी भी पूरी होगी | 

Wednesday, October 7, 2020

Eyes | आखो का तिरछापन

आखो का तिरछापन और चश्मा उतारना
  1.  रात को 6 पिशोरी बादाम भिगो दो ,सुबह् छिलका उतर कर उसे 3 दाने काली मिर्च के साथ् कुट ले और इसे दुध मै उबालकर पी ले | दुध देसी गाय का ले | दुध मै उबालते हुए थोडा पानी डाल ले | 
  2. . रात को आखो मै 2 -2 बुन्द गाय का देसी घी डाले | ये सोते हुए डाले और उसके बाद eyes ना खोले | 
  3.  रात को दुध के साथ् ले अम्लकी रसायन 1/2 चम्मच सप्तामृत लोह 250 mg सारिवदि vati 250 mg शहद 1/2 चम्मच देसी गाय का देसी घी 2 चम्मच घी और शहद को बराबर नही रखना , अगर कफ़् प्रकृति है तो शहद ज्यादा लो , अगर वात या पित् प्रकृति है तो घी ज्यादा लो | 
  4.  सुबह् जलनेति करो | 
  5.  5. गाजर और आवला खाये |

Thursday, October 1, 2020

खून और प्लेटलेट्स की कमी / LThrombocytopenia / Low Platelets & Low Hemoglobin

 रक्त  के अंदर पाए जाने वाले ऐसे कण  जो चोट के दौरान खून की ब्लीडिंग रोकता  है  और थक्का ज़माने का काम करता है | ये हड्डियों के अंदर ( बोन मेरो ) में बनते है | 

इसकी शरीर में मात्रा 150000  से 450000  per microliter of  ब्लड है |


कारण 

  • कैंसर मैं कीमो थेरपी  का दुष परिणाम 
  • किडनी रोग मैं डायलिसिस के कारण 
  • डेंगू या निमोनिया के दौरान 
  • लौ इम्युनिटी के कारण 
  • ज्यादा शराब के कारण 
  • खून में किसी वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण 

लक्षण 
  • जख्मो से स्त्राव जल्दी न रुकना 
  • बाहर  चमड़ी पर खून के थक्के जमना 
  • कभी ज्यादा मासिक प्रवाह  या नाक से खून आना  या पेशाब या मल  के साथ खून आना 
  • हल्का या कभी ज्यादा सरदर्द 
जोखिम 
  • शरीर   के अंदर  कहीं भी ब्लीडिंग हो सकती है 
  • शरीर के बाहर  ब्लीडिंग होने पर उसे रोकना बहुत कठिन हो सकता है | 
जब रोग का कारण न पता हो 
  • अभ्रक भस्म  100 पुटी ( 1  रती )
  • मोती पिष्टी ( 1  रती )
  • गिलोय  सत  ( 2 रती )
सेवन 

द्विकाल  - अधोभुक्त  ( खाने के बाद )  या प्रातकाल  अभुक्त  ( खाली पेट )
अनुपान : शहद  या मलाई से 

स्वरस  चिकित्सा
  • गेहूं का ज्वारा  4  चम्मच 
  • गिलोय स्वरस  4  चम्मच 
  • पपीता पत्र स्वरस  4  चम्मच 
  • पुनर्नवा पंचाग स्वरस  4  चम्मच 
सेवन 

द्विकाल  - प्रातकाल   और सायं भुक्त  ( खाली पेट ) या अधोभुक्त  ( खाने के बाद )  
अनुपान :सादे या गुनगुने  पानी के साथ या आंवला , मौसमी या अनार के  रस में 

अन्य रोगों में 
यदि कैंसर है तो कैंसर की जड़ी बूटी चलाएं  जैसे संदपुष्पा  (सदाबहार ) आदि 
यदि  खून भी कम हो तो पुनर्रावादि मंडूर व लोहासव ( 2 -2  गोली ) भोजन के बाद भी चलवायें 

साथ मैं अगर मुख्या रोग की दवा चलाना  संभव न दिखे तो कुछ दिन सुबह शाम रखकर लाभ लेकर उसको दोपहर को चला ले 

पथ्य 
बकरी का दूध, आँवला का मुरब्बा , अनार , मौसमी , मखान , देसी घी ,मीठी  छाछ , खीर ,गिलोय ,कफवर्धक व  धातुवर्धक  पदार्थ ,ब्रह्मचर्य  का पालन ,
रोगी की प्रकृति के अनुसार आहार विहार 

अपथ्य 
बासी  एवं भारी भोजन , चिंता , गुस्सा, ठन्डे तामसिक पदार्थ, मैथुन ,प्रकृति के अनुसार आहार विहार का परहेज 


Sunday, September 27, 2020

रूचि पेय / Ruchi Pay

. गैस  , एसिडिटी , बदहज़मी ,पेट  में   दर्द , उल्टी , दस्त , खांसी  , वायरल अटैक , कम  या अधिक  भूख  लगना  , पेट मैं प्रेशर  पड़ना , 

लाभ 
-----
  • गैस  ( अगर आंतो  मैं गैस है तो नीचे  से पास होगी , अगर ऊपर गैस हो तो डकारें आती रहती है )
  • बदहजमी ( कभी कभी खाने के बाद मुँह मैं पानी आता रहता है ,कभी खट्टा , कभी फीका ,कलेजा भरी लगता है )
  • खट्टी डकारे  आना 
  • पेट कसा रहना 
  • अम्लपित्त 
  • अपच ( खाना  पचता नहीं , पेट मैं पड़ा रहता है , आगे जाकर यूरिक एसिड , अलसर होता है , कोलोस्ट्रोल होता है )
  • बदबू  आना - गैस , मल , मुँह ,पसीने से , जुराबों से  आदि से बदबू  आना 
  • मंदाग्नि 
  • बुखार होना ( पित्त  का बुखार होना , जिसमे लीवर मैं  गर्मी हो जाना,)
  • कफ  ( नजला  , जुकाम, साइनस , कभी खांसी छिड़  जाती  है तो सही होने का नाम नहीं लेती )
  • भूख  नहीं लगती  या भूख लगती है 
  • शरीर  का दर्द ( जब आंते वायु को अवशोषित कर लेती है , फिर शरीर  मैं कहीं भी दर्द हो जाता है , कभी टांगों  मैं , कभी सर मैं और कभी कहीं )
  • पेट  का दर्द 
  • अफारा 
  • पेट मैं कीड़े होना ( मुँह मैं लार आने लगती है ,दाँत किट किटाते  है  )
  • स्ट्रेस की वजह से  उल्टी होना 
  • हैजा 
  • दस्त 
  • छाले होना - मुँह के अंदर, जीभ के आस पास ,
  • धड़कन  बढ़ जाना 
  • तिल्ली बढ़ जाना - ( तिल्ली  से रेड ब्लड सेल बनाता है )
  • पसीने छूटने लग जाते है 
  • लिवर के लिए अच्छा है 
  • पित्त  वाले बुखार के लिए अच्छा है | 
  • आलस  और बुखार के लिए अच्छा है 

Precaution

एसिडिटी और जोड़ो के दर्द वाले ऐसे ही पी सकते है , अगर नार्मल इंसान को लेना है तो नींबू का रस भी दाल सकते है | 

सूरज  ढ़लने के बाद नहीं लेते क्योंकि इसमें तुलसी है और तुलसी वाले  चीज़ें हम सूर्यास्त के बाद नहीं लेते. 

Ingredients

  • नींबू  का छिलका  1 /2 
  • तुलसी  7  पत्ते 
  • कड़ी  पत्ता 11