नवसहिंता में लिखा है |
- स्वर्ण गिरिक (2 भाग ) (यह अमल्पित की सर्वोत्तम दवाई है ,रक्तदुष्टि ,त्वचा रोगों में काम करती है )
- शुंठी (1 भाग )( आम का पचन करता है ,अग्नि को बढ़ाता है ,जठराग्नि को बढ़ाता है , दीपन पाचन करता है | स्त्रोतस को खोल देता है )
- पान के पत्ते के सवरस की भावना देनी है |
- ताम्बूल रस की भावना 3 दिन दी जाती है | (दीपन ,पाचन करता है,अरुचि को दूर करता है ,कफ के आवरण को निकालता है )
- यह पित्त दोष की अम्लता को कम करता है |
- अगर पित्त दोष का अम्ल गुण बढ़ गया है | अगर अम्ल बहुत हो गया है,खट्टापन बहुत हो गया है ,
- काफी बार पित्त इतना बढ़ जाता है कि अगर व्यक्ति फर्श पर उल्टी करें तो पुराना कचरा जमा हुआ साफ़ हो जायेगा ,या सिक्के पर करें तो वह काला हो जायेगा |
- यह पित्त की अम्लता को कम करता है |
- 10 से 2 का समय पित्त का है |
- पितज शिर: शूल अर्धावभेेेदक सूर्यावर्तपितज उन्माद,. दाह,उर्ध्वग रक्तपित, मुखपाक एवं ज्वर रोगों की चिकित्सा हेतु श्रेस्ठ औषधि है लघुसूतशेखर रस।
- इसे बनाने के लिए स्वर्ण गैरिक के सूक्ष्म चूर्ण को गौ घृत मे भ्रजन करें ꫰ भ्रजन करने के पश्चात् उसे ठंडा होने दें ꫰ शुण्ठी का सूक्ष्म चूर्ण बनाएं ꫰ उसके पश्चात् खल्व यंत्र में शुण्ठी चूर्ण व स्वर्ण गैरिक (भ्रजन किया हुआ) ꫰ उसमें नागवली स्वरस कि भावना दें लगभग 24 घण्टे तक भावना दें,जब यह सेमिसोलिड हों जाए तो उसकी वटी बनाएं अर्थात् जब पेस्ट हाथों पर चिपकना छोड़ दे तब तक उसको भावना दें और वटियां बनाने के बाद उन्हें सुखा दें।इसे सितायुक्त दूध , मधु , पानी आदि से दिया जा सकता है।